KORBA : धरती आबा उत्कर्ष अभियान अंतर्गत मदनपुर क्लस्टर में आयोजित हुआ जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर

              कोरबा (BCC NEWS 24): जनपद पंचायत पाली के मदनपुर कलस्टर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सोमवार को जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री दिलहरण कुर्मी एवं जनपद सदस्य श्री दिलीप सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर मदनपुर, नानबांका, बड़ेबांका, डोड़की, सगुना व परपरा ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में पंचायत विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं मौके पर समाधान भी किया गया।

              शिविर में 20 ग्रामीणों के आधार कार्ड अद्यतन किए गए। 02 नए आधार कार्ड जारी किए गए।ग्राम पंचायत बड़ेबांका में मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही 16 ग्रामीण परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया गया। शिविर में अनुसूचित जनजाति परिवारों को सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। सीईओ जनपद पंचायत पाली श्री भूपेंद्र सोनवानी ने आभार व्यक्त किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 सम्पन्न

                              132 परीक्षा केन्द्रों में 28,570 परीक्षार्थी हुए सम्मिलितरायपुर (BCC...

                              KORBA : प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हो रहा देश का ऐतिहासिक विकास – उद्योग मंत्री

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

                              प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कीरायपुर (BCC...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तैयारियों की समीक्षा की

                              जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित व...

                              Related Articles

                              Popular Categories