KORBA: लोकसभा निर्वाचन कोरबा के लिए 2 अभ्यर्थियों ने निर्वाचन से अपनी उम्मीदवारी वापस ली

            कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा निर्वाचन 2024 कोरबा अंतर्गत आज कोरबा लोकसभा से प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा एवं श्री कैलाश सुखदेव पगारे तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें निर्दलीय अभ्यर्थी कमाल खान एवं राजन पांडेय ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। नाम वापसी उपरांत भारतीय जनता पार्टी  से सुश्री सरोज पाण्डेय, इंडियन नेशनल कांग्रेस  से श्रीमती ज्योत्सना महंत, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी – श्याम सिंह मरकाम, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी – कमलदेव, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी श्रीमती रेखा तिवारी, छत्तीसगढ़ पार्टी दिलीप कुमार मिरी जोहार, बहुजन समाज पार्टी दूजराम बौद्ध, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया अम्बेडकर प्रियंका पटेल, भारतीय जनता सेक्यूलर पार्टी सुशील कुमार विश्वकर्मा, सर्व आदि दल प्रशांत डेनिएल, छत्तीसगढ़िया पार्टी कल्याण सिंह तंवर, निर्दलीय रमेश दास महंत, राजेश पाण्डेय, महेन्द्र कुमार श्रीवास, शोबरन सिंह सैमा, केवल भारती गोस्वामी, प्रताप सिंग भानू, पालन सिंह, जयचंद्र सोनपाकर, शांतिबाई मरावी, अमरीका करपे, निर्दोष कुमार यादव, संतोष शर्मा, शेख रउफ, शिवपूजन सिंह, कौशल्या बाई पोर्ते एवं पुरूषोत्तम दास मानिकपुरी कुल 27 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : ग्राम बगौद, जिला बेमेतरा में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ

                          ICAR&NIBSM एवं कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा के समन्वय से आयोजित...

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

                          रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                          Related Articles

                          Popular Categories