रायपुर : मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर भीषण बस दुर्घटना में 6 लोगों के निधन पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जताया गहरा शोक

            दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

            रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुई भीषण बस दुर्घटना में 6 लोगों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक घटना पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

            वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुई भीषण बस दुर्घटना में 6 लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों की पीड़ा अत्यंत गहरी है। दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

            श्री चौधरी ने दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें। उन्होंने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।


                          Hot this week

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

                          रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                          रायपुर : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की लंबित प्रकरणों की समीक्षा

                          विभिन्न मामलों पर हुआ गहन विचार-विमर्श रायपुर (BCC NEWS 24):...

                          Related Articles

                          Popular Categories