कोरबा: 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या… शराबी पिता ने खुद के भी गले पर वार कर आत्महत्या की कोशिश की; हालत गंभीर

              कोरबा: जिले में शराबी पिता ने धारदार हथियार से अपने 3 साल के बेटे का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद के भी गले पर वार कर आत्महत्या की कोशिश की। आरोपी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत बेला के गहनिया खेतार में अमर सिंह मांझी (38) रहता है। गुरुवार रात लगभग 9 बजे वो नशे की हालत में घर पहुंचा। उसका 3 साल का बेटा पवन उसके साथ खेलने लगा। इसी दौरान बच्चे ने अपने पिता से किसी बात पर जिद की। बच्चे की जिद से गुस्साए पिता ने घर में रखे धारदार हथियार (हंसुआ- इससे सब्जी काटी जाती है) से उसका गला रेत दिया।

              शराबी पिता ने धारदार हथियार से अपने 3 साल के बेटे का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

              शराबी पिता ने धारदार हथियार से अपने 3 साल के बेटे का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

              हमले में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की लहूलुहान लाश देखकर घरवालों के होश उड़ गए। जब तक परिवार वाले कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी पिता ने भी अपने गले पर वार कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

              आरोपी पिता ने भी अपने गले पर वार कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

              आरोपी पिता ने भी अपने गले पर वार कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

              परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 की टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं डायल 112 की सूचना पर बालको थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

              बालको थाने में पदस्थ ASI सुखलाल सिदार ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।

              बालको थाने में पदस्थ ASI सुखलाल सिदार ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।

              बालको थाने में पदस्थ ASI सुखलाल सिदार ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आरोपी की हालत गंभीर है, इसलिए उसका बयान अभी नहीं लिया जा सका है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              रायपुर : एसआरसी कंपनी की चैन माउंटेड मशीन जब्त

                              मुरूम के अवैध उत्खनन मामले में कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories