Friday, February 27, 2026

              कोरबा: जिला अस्पताल से 4 महीने का बच्चा चोरी… गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए महिला बच्चे को ले जाती दिखाई दी; CCTV कैमरे में घटना कैद

              कोरबा: जिला अस्पताल से गुरुवार को बच्चा चोरी हो गया। बच्चा चोरी करने वाली महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की तलाश में जुटी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, कुरुडीह निवासी अंजू यादव जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तबियत खराब होने पर है। उसके साथ उसका 4 महीने का बेटा भी था। पिछले 2 दिनों से एक अनजान महिला अक्सर अस्पताल में आती थी और अंजू के बच्चे को खिलाया करती थी। उसने बताया था कि उसका भी कोई परिजन अस्पताल में भर्ती है। वो उसी को देखने के लिए रोज अस्पताल आती थी।

              कोरबा जिला अस्पताल से गुरुवार को 4 महीने का बच्चा चोरी हो गया।

              कोरबा जिला अस्पताल से गुरुवार को 4 महीने का बच्चा चोरी हो गया।

              आरोपी महिला बच्चे की नानी के साथ भी काफी घुलमिल कर बात करती थी। ऐसे में किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ। गुरुवार को वो बच्चे को खिलाने के बहाने अपनी गोद में लेकर गई और मौका देखकर अस्पताल से फरार हो गई। काफी देर तक भी बच्चा मां अंजू को नजर नहीं आया, तो उसने महिला की तलाश शुरू की।

              पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही। आरोपी महिला बच्चे को ले जाती हुई दिखाई दी।

              पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही। आरोपी महिला बच्चे को ले जाती हुई दिखाई दी।

              परेशान परिजनों ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन से संपर्क किया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इधर बच्चा चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर प्रबंधन और पुलिस भी सन्न रह गई। मौके पर तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस, क्राइम स्क्वॉड और जिला अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला बच्चे को ले जाती हुई दिखाई दी है।

              बच्चे की मां और परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज देखकर उसकी पहचान की।

              बच्चे की मां और परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज देखकर उसकी पहचान की।

              आरोपी महिला गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए हैं। बच्चे की मां और परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज देखकर उसकी पहचान की। पुलिस फिलहाल आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : विशेष लेख : रंगों से बदलते जीवन के रंग

                              रायपुर (जी.एस. केशरवानी, उपसंचालक) (BCC NEWS 24): होली का...

                              रायपुर : पक्का घर का सपना हुआ पूरा- जीतन राम

                              मेहनतकश परिवार को मिला सुरक्षित आवासरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories