KORBA : वर्ल्ड-कप फाइनल से पहले 5 सटोरिए गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 73 ATM कार्ड, 24 सिम मिले; खातों में करीब 5 करोड़ का लेन-देन

              KORBA: कोरबा पुलिस ने क्रिकेट में सट्टा खिलाने वाले 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से कई इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा एटीएम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 24 से अधिक खातों को सीज किया गया है। इसमें करीब 5 करोड़ का लेनदेन हुआ है। यह कार्रवाई टी20 वर्ल्डकप के दौरान हुई है।

              सूचनाओं के आधार पर पुलिस की टीम ने कोरबा जिले के रजगामार निवासी अर्पित अग्रवाल समेत पांचों आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, 73 एटीएम कार्ड और 24 सिम कार्ड मिले हैं। इसके साथ ही 7 लाख रुपए की राशि सीज कराई गई है।

              19 से 22 साल के बीच है आरोपियों की उम्र

              1. आदित्य सिंह चौहान, 22 साल, पोडी बहार
              2. साहिल दास 21 साल, प्रेमनगर रजगामार निवासी
              3. सुनील सिंह 19 साल रजगामार सरस्वती चौक
              4. अमन जायसवाल, 22 साल, सोनहत ग्राम भैसवार जिला कोरिया
              5. विवेक सिंह 21 साल, रजगामार गायत्री नगर नेहरू चौक

                              Hot this week

                              रायपुर : बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास : लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और जिला प्रशासन की...

                              Related Articles

                              Popular Categories