Wednesday, February 11, 2026

            कोरबा: 2 साल की बच्ची गर्म तेल की कड़ाही में गिरी… बुरी तरह झुलसी बच्ची का इलाज जिला अस्पताल में जारी; केंदई मेला देखने आया था परिवार

            कोरबा: जिले के पसान में परिवार के साथ मेला देखने आई 2 साल की बच्ची गर्म तेल की कड़ाही में गिर गई। इससे मेले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्ची को एंबुलेंस से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि पसान के केंदई में 9 दिनों तक मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें पीड़ित परिवार घूमने के लिए आया हुआ था।

            जानकारी के मुताबिक, पिपरिया का रहने वाला राम सिंह चौहान सोमवार को अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ केंदई मेला देखने के लिए आया हुआ था। वहां सभी मेले में घूम रहे थे। उसकी 2 साल की बेटी किरण चौहान माता-पिता से हाथ छुड़ाकर खेलते-खेलते एक दुकान पर पहुंच गई। यहां वो खेल-खेल में गर्म तेल में गिर गई।

            मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में बच्ची के परिजन।

            मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में बच्ची के परिजन।

            हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बच्ची को गर्म तेल से निकाला गया। हादसे में बच्ची बुरी तरह से झुलस गई, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

            बच्ची के पिता राम सिंह ने बताया कि केंदई में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें 45 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। सोमवार को मेले का अंतिम दिन था। यहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद वो अपने परिवार के साथ मेला देखने गया हुआ था। इस दौरान बच्ची अचानक खेलते-खेलते गर्म तेल में जा गिरी।


                          Hot this week

                          रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

                          भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          रायपुर : पशुपालन योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय दल

                          दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में  राष्ट्रीय गोकुल मिशन सहित ...

                          Related Articles

                          Popular Categories