कोरबा: घर में घुसा कोबरा सांप, 11 घंटे तक दहशत में रहा परिवार, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ा

              कोरबा: जिले के बाकी मोंगरा इलाके में पटेल परिवार के घर में एक कोबरा सांप घुस गया। जिससे परिवार करीब 11 घंटे तक दहशत में रहा। सांप को आधी रात में वन्यजीव रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया।

              परिवार ने पहले खुद सांप को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद डायल 112 पर मदद के लिए कॉल किया गया। तब तक सांप घर के किसी कोने में छिप गया था। कुछ घंटे बाद परिवार ने उसे फिर से उसी कमरे में देखा, जिससे उनकी घबराहट बढ़ गई।

              रेस्क्यू टीम को बुलाया गया

              आखिरकार, सोमवार रात करीब 10:30 बजे वन्यजीव रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी को सूचना दी गई। कोरबा से बाकी मोंगरा पहुंचने के बाद सारथी ने उस जगह से सामान हटाया, जहां कोबरा छिपा हुआ था। घर में मौजूद नाग अधिक उग्र हालत में था। जिससे रेस्क्यू के दौरान अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता थी।

              जंगल में छोड़ा गया कोबरा

              जितेंद्र सारथी ने वन्यजीव रेस्क्यू प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए बेहद सावधानी और कुशलता के साथ कोबरा को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर एक थैले में डाला। इसके बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद पटेल परिवार ने राहत की सांस ली।

              परिवार ने जताया आभार

              मकान मालिक रोहित के परिवार के सदस्यों ने रेस्क्यू टीम और जितेंद्र सारथी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, उन्होंने उन्हें एक बड़ी मुसीबत से बचाया। इस सफल रेस्क्यू ने एक बार फिर प्रशिक्षित वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका को साबित किया।

              जितेंद्र सारथी ने सभी लोगों से अपील की है कि सांप घर में दिखने पर डरें नहीं, बल्कि हिम्मत से काम लें और तुरंत रेस्क्यू टीम के हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दें।


                              Hot this week

                              रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 600 छात्राओं को दिखाई द केरल स्टोरी 2

                              बेटियों के सुरक्षित और सशक्त भविष्य के लिए सामाजिक विषयों...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

                              स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा...

                              Related Articles

                              Popular Categories