कोरबा: कटघोरा वन मंडल में हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों को रौंदा, चिंघाड़ सुनकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन अमला ने हाथियों को जंगल में खदेड़ा

        कोरबा: जिले के कटघोरा वन मंडल में 46 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इस झुंड में दंतैल हाथी और बेबी एलिफेंट भी शामिल हैं। शनिवार रात हाथियों ने बाझीबन क्षेत्र में करीब 30 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

        जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है। साथ ही ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने के लिए सतर्क किया जा रहा है। इससे हाथी और मानव के बीच संघर्ष को रोका जा सकेगा।

        चिंघाड़ सुनकर सहमे ग्रामीण

        ग्रामीणों के अनुसार, देर रात हाथियों की चिंघाड़ सुनकर वे डर गए थे। एक साथ इतने हाथियों को देखकर उनके हाथ-पांव कांपने लगे थे। रात भर सभी परिवार घरों में डरे हुए थे। उन्हें चिंता थी कि कहीं हाथी गांव की तरफ न आ जाएं।

        वन अमला ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा

        वन विभाग के कर्मचारियों और हाथी मित्र दल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तड़के सुबह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उनका कहना है कि हाथियों का झुंड पिछले कई महीनों से इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है।

        किया जा रहा बर्बाद फसलों का आकलन

        इससे उन्हें लगातार डर बना रहता है और फसलों का नुकसान भी हो रहा है। डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि, बर्बाद फसलों का आकलन किया जा रहा है, ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान में 25 सितंबर से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

                प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं से संवाद, पोषण...

                रायपुर : नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत

                विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव...

                रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से रामप्रकाश के पक्के घर का सपना हुआ साकार

                पक्का घर मिलने से बदली जीवन की तस्वीर, प्रधानमंत्री...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत

                हर बच्चों को अवसर, हर सपनों को उड़ान: विकसित...

                रायपुर : लिवर कैंसर को मात देकर बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन

                आयुष्मान भारत योजना बना हितग्राही का संबलरायपुर (BCC NEWS...

                Related Articles

                Popular Categories