कोरबा: काम के दौरान दीवार गिरने से मजदूर की मौत, पुराना मकान तोड़ते समय हादसा, अन्य मजदूरों ने भागकर बचाई जान; जांच में जुटी पुलिस

              कोरबा: जिले में काम के दौरान दीवार गिरने से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना पथरीपारा बस्ती में एक पुराने मकान को तोड़ने के दौरान हुई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

              जानकारी के अनुसार, पथरीपारा बस्ती में एक पुराने मकान को तोड़कर नया निर्माण किया जाना था। इस काम में चार से पांच मजदूर लगे हुए थे। दीवार सकरी थी और उसे तोड़ने के दौरान अचानक गिर गई। अन्य मजदूरों ने भागकर जान बचाई।

              मजदूर का शव पोस्टमॉर्टम के लाया गया।

              मजदूर का शव पोस्टमॉर्टम के लाया गया।

              भागने का मौका नहीं मिला

              दीवार गिरने से मजदूर नरेश कुमार मीरी (40) को भागने का मौका नहीं मिला और वह उसके नीचे दब गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नरेश कुमार मीरी बरपाली का निवासी था।

              मृतक नरेश कुमार मीरी अपने परिवार का पालन-पोषण मजदूरी करके करता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं।

              दीवार का पूरा एक हिस्सा ढह गया।

              दीवार का पूरा एक हिस्सा ढह गया।

              अन्य मजदूरों ने भागकर बचाई जान

              नरेश के छोटे भाई भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि नरेश अपने दोस्तों के साथ पथरीपारा काम करने गया था। दीवार गिरने के बाद अन्य मजदूर वहां से भाग गए। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी गई।

              सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से छानबीन कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी

                              जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनरायपुर...

                              KORBA : युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया

                              उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजनकोरबा (BCC NEWS 24): जिला...

                              Related Articles

                              Popular Categories