कोरबा : नाबालिग ने की पुल से छलांग लगाने की कोशिश, पुलिसकर्मी ने हाथ पकड़कर खींचा, समझा-बुझाकर आत्महत्या करने से रोका

              कोरबा: जिले में पुलिस की तत्परता से एक नाबालिग लड़की (17) की जान बच गई। लड़की सुसाइड करने के लिए हसदेव नदी पर बने पुल से नीचे छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच पुलिस की नजर उस पर पड़ गई और पुलिस ने लड़की को बचा लिया। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, नाबालिग काफी देर से भवानी मंदिर के पास दर्री डैम पर बने पुल पर घूम रही थी। वो बहुत ज्यादा रो रही रही थी और मोबाइल पर भी किसी से बात कर रही थी। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्हें उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका हुई।

              पुलिस ने लड़की का हाथ पकड़कर पुल पर खींचा।

              पुलिस ने लड़की का हाथ पकड़कर पुल पर खींचा।

              पुलिस ने आत्महत्या करने से रोका

              इसके बाद लोगों ने दर्री थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची। इधर तब तक लड़की पुल से छलांग लगाने ही वाली थी कि पुलिसकर्मी ने उसका हाथ पकड़ लिया, फिर उसे पुल पर खींचा गया। वो काफी रो रही थी, पुलिस ने उससे घटना के पीछे की वजह पूछी, तो उसने कुछ पारिवारिक विवाद की जानकारी दी है।

              परिजनों को लड़की को सौंपा गया

              पुलिस ने लड़की को काफी समझाया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर उन्हें भी समझाया गया। इसके बाद लड़की को उन्हें सौंप दिया गया। इस तरह से दर्री थाना पुलिस की सजगता से नाबालिग की जान बच गई।


                              Hot this week

                              रायपुर : शिक्षा ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – राजेश अग्रवाल

                              शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया आत्मीय...

                              रायपुर : बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति

                              छात्राओं को बाल विवाह, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों...

                              Related Articles

                              Popular Categories