KORBA : सेवा की कहानी : बिजली बिल की चिंता से राहत, सौर ऊर्जा से जुड़ा अंकित मारू का घर

            ’प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बढ़ी बचत की उम्मीद’

            कोरबा (BCC NEWS 24): पाली के बाजार पारा निवासी अंकित मारू के लिए घर का बिजली बिल एक नियमित आर्थिक चिंता थी। स्वरोजगार से जुड़े अंकित के परिवार को घरेलू खर्च के साथ बिजली बिल का भुगतान भी करना पड़ता था। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने घर में सौर ऊर्जा प्रणाली लगवाने की पहल की। अंकित बताते हैं कि बिजली विभाग से योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें इसका लाभ प्राप्त हुआ। अब उनके घर की बिजली जरूरतों का एक हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा हो रहा है। इससे बिजली बिल का आर्थिक भार कम करने में मदद मिली है और परिवार की बचत की उम्मीद बढ़ी है। अंकित का कहना है कि योजना ने उन्हें बिजली खर्च घटाने के साथ ऊर्जा के स्वच्छ स्रोत से जुड़ने का अवसर दिया है। उनके अनुसार, सौर ऊर्जा अपनाना परिवार की आर्थिक आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उपयोगी कदम है।


                          Hot this week

                          कोरबा: कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

                          मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई...

                          कोरबा: खरीफ 2026-27 में फसल कटाई प्रयोग सीसीई एग्री ऐप से करना अनिवार्य

                          कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निर्धारित समय-सीमा में प्रयोग पूरे...

                          कोरबा: पक्के घर में सुरक्षित हुआ सीमा सिंह का परिवार

                          प्रधानमंत्री आवास योजना से बारिश की चिंता से मिली...

                          कोरबा : BALCO के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

                          Related Articles

                          Popular Categories