कोरबा: कार्बन फैक्ट्री में टैंक फटा, हड़कंप मचा, प्लांट के अंदर काम कर रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे, दमकल ने आग पर पाया काबू; बड़ी दुर्घटना टली

        कोरबा: जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में सोमवार दोपहर एक टैंक फट गया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया, हालांकि प्लांट के अंदर काम कर रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

        यह फैक्ट्री कार्बन बनाने का काम करती है। इसमें बाहर से टैंकरों के माध्यम से तरल पदार्थ लाकर टैंकों में रखा जाता है, जहां कार्बन तैयार किया जाता है। टैंक फटने के समय फैक्ट्री में कई महिला और पुरुष कर्मचारी मौजूद थे। टैंक फटने के बाद गर्म हार्ड पीच फैक्ट्री के अंदर फैल गया, जो बेहद गर्म था और किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

        टैंक फटने के बाद गर्म हार्ड पीच फैक्ट्री के अंदर फैल गया

        टैंक फटने के बाद गर्म हार्ड पीच फैक्ट्री के अंदर फैल गया

        गर्म पीच को पानी, फायर फोम की मदद से ठंडा किया गया

        फैक्ट्री कर्मचारियों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सीएसईबी के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और गर्म पीच को पानी तथा फायर फोम की मदद से ठंडा किया। सीएसईबी के फायरमैन धर्मेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि फायर टीम को इंडस्ट्रियल एरिया में टैंक फटने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दो टैंकर पानी और फोम का छिड़काव कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

        टैंक फटने से अस पास फिला मलबा और गर्म हार्ड पीच पर फोम का छिड़काव पर किया गया

        टैंक फटने से अस पास फिला मलबा और गर्म हार्ड पीच पर फोम का छिड़काव पर किया गया

        फैक्ट्री में औद्योगिक नियमों का उल्लंघन: स्थानीय लोग

        स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में औद्योगिक नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है और संबंधित अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहीं न कहीं लापरवाही के कारण ही यह घटना सामने आई है। फैक्ट्री के बाहर कोई बोर्ड भी नहीं लगा है, जिससे यह पता चल सके कि यहां क्या काम होता है।

        इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने वाले जहरीले केमिकल और धुएं से आसपास के लोग, खासकर पुलिस लाइन में रहने वाले परिवार, काफी परेशान हैं। इस संबंध में पर्यावरण विभाग से भी शिकायतें की जा चुकी हैं।



                Hot this week

                रायपुर : सुलेंगा की तुलेंद्री बनीं मिसाल

                राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने संवारी जिंदगीराइस मिल और...

                रायपुर : बिहान योजना ने बदली किस्मत

                4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर 'लखपति...

                Related Articles

                Popular Categories