कोरबा: करंट लगने से निर्माणाधीन मकान से गिरी महिला… 30 फीट नीचे गिरकर मौत, बर्तन से पानी फेंकते वक्त 11केवी लाइन की चपेट में आई

            कोरबा: जिले के मुड़ापार में करंट लगने के बाद महिला मजदूर निर्माणाधीन मकान से गिर गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृत महिला का नाम सुलोचना बाई (42 वर्ष) है। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। आगे की जांच की जा रही है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, सुलोचना और उसके बेटे-बहू जिले के मुड़ापार स्थित निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे थे। ये सभी भैसमा बगबुड़ा के रहने वाले थे। बुधवार को पहली मंजिल पर काम करने के दौरान सुलोचना करंट की चपेट में आ गई और निर्माणाधीन मकान से नीचे गिर पड़ी। उसके साथ काम कर रही आशा खड़िया तुरंत उसके पास पहुंची, लेकिन तब तक महिला मजदूर की मौत हो गई थी।

            मृत महिला सुलोचना बाई का शव।

            मृत महिला सुलोचना बाई का शव।

            इसके बाद उरगा थाने में घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय सुलोचना बाई अपनी बहू आशा और बेटे सुमित के साथ काम करने कोरबा आई हुई थी। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार मुख्य मार्ग पर एक मकान का निर्माण कराया जा रहा है, जहां तीनों बबलू नाम के ठेकेदार के अंडर तीनों काम करते हैं। बुधवार शाम 4 बजे काम के दौरान करंट की चपेट में आकर सुलोचना बाई मकान से नीचे गिर गई। करंट से झुलसकर और बिल्डिंग से गिरकर उसकी मौत हो गई।

            पुलिस ने मर्ग किया कायम, जांच में जुटी।

            पुलिस ने मर्ग किया कायम, जांच में जुटी।

            बहू आशा खड़िया ने बताया कि पहली मंजिल पर काम चल रहा था। तीनों ऊपर पर ही काम कर रहे थे कि अचानक बर्तन में रखे पानी को फेंकने के दौरान उसकी सास 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आ गई और ऊपर से नीचे लगभग 30 फीट नीचे गिर पड़ी। इधर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कार्रवाई की गई।


                          Hot this week

                          रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

                          विद्युत, पेयजल, अमृत मिशन, अस्पताल और सड़क निर्माण कार्यों...

                          रायपुर : जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

                          एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में...

                          Related Articles

                          Popular Categories