Friday, February 27, 2026

              कोरबा: बिल्ली को बचाने के चक्कर में हादसा… बाइक अनियंत्रित होकर पाइप से टकराई, एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

              कोरबा: जिले में बिल्ली को बचाने के चक्कर में बाइक सवार 2 भाई सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, वहीं दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंपा गया। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, बांकीमोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवारी बस्ती का रहने वाला अजय चौहान (24) और उसका भाई संजय चौहान (18) दोनों बाइक पर सवार होकर रक्षाबंधन के लिए खरीदारी करने कोरबा आ रहे थे। इस दौरान दर्री-लाटा मुख्य मार्ग पर वे सड़क हादसे का शिकार हो गए। दरअसल उनकी बाइक के सामने अचानक से एक बिल्ली आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पाइप लाइन से जा टकराई।

              मृत युवक का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंपा गया।

              मृत युवक का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंपा गया।

              हादसे में अजय चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल संजय का इलाज अस्पताल में जारी है। मृतक अजय चौहान एनटीपीसी ठेका कंपनी में चपरासी था। दर्री थाना पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा करते हुए उसे पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : चार जिलों में संशोधित गाइडलाइन दरें 27 फरवरी से लागू

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में दिनांक 20 नवम्बर...

                              Related Articles

                              Popular Categories