KORBA : अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाईः कछार में चैन माउंट मशीन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई तेज

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के तहत जिले में खनिज माफियाओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज जांच दल ने आज ग्राम कछार, तहसील अजगरबहार में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक चैन माउंट मशीन को मौके पर ही जब्त कर सील कर दिया।
            जांच दल को क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर उत्खनन गतिविधियों की पुष्टि की और मशीनरी को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग एवं जांच दल पूरे जिले में नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं और जहां भी अनियमितताएँ पाई जा रही हैं, वहाँ तत्काल जब्ती एवं दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध खनन की किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories