कोरबा: मुड़ापार बस्ती में गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद ब्लास्ट… घर की छत उड़ी, परिवारवालों ने किसी तरह से भागकर बचाई जान

        कोरबा: जिले के मुड़ापार बस्ती में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक घर में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के कारण घर की छत उड़ गई। घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात 10 बजे पति-पत्नी, दो बच्चे और बच्चों की नानी घर पर खाना खा रहे थे। इस दौरान गैस सिलेंडर के पाइप से रिसाव होने लगा और उसमें आग लग गई। आग ने तेजी से पूरे गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने गैस सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद तुरंत सभी परिवारवाले घर से बाहर भागे।

        घर में लगी आग को काफी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका।

        घर में लगी आग को काफी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका।

        जैसे ही परिजन शोर मचाते हुए घर से बाहर निकले, वहां आसपास के लोग भी पहुंच गए। कुछ ही देर के बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि घर की छत उड़ गई। वहीं घर के सामानों में भी आग लग गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

        घर में आग लगने के बाद परिवारवालों ने बाहर भागकर बचाई जान।

        घर में आग लगने के बाद परिवारवालों ने बाहर भागकर बचाई जान।

        नगर सेना की दमकल की गाड़ी बस्ती में पहुंची, लेकिन संकरा रास्ता होने के कारण उसे बाहर ही खड़ा रहना पड़ा। किसी तरह से पाइप के माध्यम से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। आग से फ्रिज, कूलर समेत घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। घर की दीवार में भी दरारें पड़ गई हैं।

        मकान मालिक जुनैद खान ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और इस आग से उसे लाखों का नुकसान हुआ है। घर में रखा टीवी, फ्रिज, अलमारी, सोफा और अन्य सामान जलकर खाक हो गए हैं।



                Hot this week

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने

                छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेखपोषक...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                Related Articles

                Popular Categories