KORBA: रविवार को भी खुलेंगे सभी बैंक

          कोरबा (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का आधार नंबर से बैंक लिंकेज की कार्यवाही करने के लिए 03 मार्च रविवार को कोरबा जिले के सभी बैंक खुले रहेंगे। लीड बैंक मैनेजर श्री नरोत्तम सिंह ठाकुर ने बताया कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र हितग्राही का बैंक लिंकेज की कार्यवाही सभी बैंको में रविवार को भी संपादित की जाएगी। इसके लिए बैंकों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories