कोरबा: प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित….

            • अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी 12 जून तक कर सकेंगे आवेदन

            कोरबा (BCC NEWS 24): नवीन प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 31 मई 2023 से शुरू किए जाएंगे। अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून 2023 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तिथि 25 जून 2023 रविवार को प्रातः 11 बजे से 01ः30 बजे तक निर्धारित किया गया है। आवेदन में त्रुटि सुधार 13 जून से 15 जून 2023 रात्रि 12 बजे तक किया जा सकेगा। परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी राज्य के वेबसाईट www.eklavya.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने के लिए https://eklavya.cg.nic.in/RSMS/Student-Admission-Detail  लिंक का अवलोकन किया जा सकता है।


                          Hot this week

                          बिलासपुर: एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश

                          बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत द्वारा सतर्कता जागरूकता...

                          कोरबा: कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग...

                          Related Articles

                          Popular Categories