कोरबा: बहादुर कलारिन सम्मान व वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित…

              • 10 अक्टूबर तक महिला बाल विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं आवेदन

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाले महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिवर्ष बहादुर कलारिन सम्मान तथा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस व महिलाओं में आत्मबल को शसक्त  करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

              वर्ष 2023 के लिए महिलाओं को सम्मानित करने हेतु 10 अक्टूबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत एक-एक महिला को 2-2 लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा आवेदनों की पूर्ण जांच के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य सरकार को भेजी जाएगी।  इसके लिए आवेदन जिला महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में 10 अक्टूबर तक निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर अवलोकन एवं कार्यालयीन समय मे प्राप्त किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग में संपर्क कर सकते हैं।


                              Hot this week

                              KORBA : श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में रिमेडियल क्लासेस का हुआ भव्य शुभारंभ

                              शुभारंभ; पीएससी, एसएससी और बैंकिंग परीक्षाओं की मिलेगी नि:शुल्क...

                              रायपुर : एक कॉल से पूरी हुई उम्मीद : समय पर मिली पीएम आवास की तीसरी किस्त

                              मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी मदद का सहारारायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बदली हितग्राही कौशिल्या बाई की जिंदगी

                              कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का प्रेरणादायक सफररायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories