Wednesday, February 11, 2026

            कोरबा: आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद पर भर्ती हेतु 27 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित…

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेश और बुनियादी जैसे कार्यों को बढ़ावा देने और योजना का सुचारू रूप से संचालन हेतु आकांक्षी ब्लॉक फेलो के 02 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 27 सितम्बर तक निर्धारित प्रारूप में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय कक्ष क्रमांक 29 में रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से अधिक व शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर (किसी भी विषय में) वांछनीय है। अंग्रेजी व हिन्दी भाषा का ज्ञान (लिखना-बोलना) आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी को संबंधित विकासखण्ड के स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। आवेदक को डाटा विश्लेषण एवं प्रस्तुती कौशल के साथ सोशल मीडिया के उपयोग से परिचित होना आवश्यक है।

            अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया 29 सितम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत प्रातः 10 बजे  पात्र/अपात्र का परीक्षण सूची जारी करना, दोपहर 01 से 02 बजे तक दावा आपत्ति मंगाना व निराकरण तथा 03 बजे से 05ः30 बजे तक अंतिम परिणाम का प्रकाशन किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिले की वेबसाईट korba.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।


                          Hot this week

                          रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

                          विधायक सुश्री लता उसेंडी सहित जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को...

                          रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

                          भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर...

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          Related Articles

                          Popular Categories