Monday, February 16, 2026

              कोरबा: मेडिकल हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से मारपीट… डिलीवरी रूम में वीडियो बनाने से मना करने पर भड़की मितानिन, महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़

              KORBA: कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस कृत्य को किसी और ने नहीं बल्कि विभाग से जुड़ी मितानिन ने अंजाम दी है। महिला डॉक्टर के साथ हुई इस घटना को अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता से लिया। वहीं शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

              दरअसल, मितानिन गर्भवती महिला को लेकर प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थी। वह प्रसव के थोड़ी ही देर बाद सीधे लेबर रूम के भीतर जा पहुंची। किसी बात से खफा मितानिन ने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू कर दी। वह वीडियो बनाने से मना करने पर आग बबूला हो गई।

              डिलीवरी के लिए महिला को लेकर आई थी अस्पताल

              बताया जा रहा है कि उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदुरमाल में रहने वाली गर्भवती महिला को लेबर पेन शुरू हो गया था। गांव की मितानिन गर्भवती महिला को लेकर डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। इस दौरान ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को प्रसव कक्ष में दाखिल कर लिया। जहां महिला डॉक्टर के देखरेख में प्रसूता ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।

              महिला डॉक्टर से मारपीट के मामले के बाद बैठक करते अस्पताल प्रबंधन।

              महिला डॉक्टर से मारपीट के मामले के बाद बैठक करते अस्पताल प्रबंधन।

              किसी बात से नाराज हो गई थी मितानिन

              महिला चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी लेबर रूम में जच्चा-बच्चा के निरीक्षण में लगे हुए थे। इस बीच मितानिन भी सीधे लेबर रूम के भीतर पहुंच गई। वह किसी बात को लेकर नाराज हो गई। उसने नाराजगी में अपने मोबाइल से लेबर रूम के भीतर ही वीडियो बनानी शुरू कर दी। महिला चिकित्सक ने मितानिन जैसे पद पर कार्य करने वाली महिला के इस करतूत पर ऐतराज जताई।

              महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता कर मारपीट की।

              महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता कर मारपीट की।

              मितानिन का टूटा मोबाइल

              उसने मोबाइल पर वीडियो बनाने से मना कर दी। यह बात मितानिन को नागवार गुजरी। वह महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता करने लगी और थप्पड़ मार दिया। इस बीच आपाधापी में मितानिन का मोबाइल भी टूट गया। प्रसव कक्ष के भीतर मौजूद महिला कर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories