कोरबा: विधानसभा चुनाव 2023: आज भी निगम के सभी 08 जोन में कार्य दलों द्वारा सम्पत्ति विरूपण पर की गई कार्यवाही…

            कोरबा (BCC NEWS 24): विधानसभा निर्वाचन 2023 के संदर्भ में प्रभावशील आदर्श आचार संहिता के परिपालन में निगम क्षेत्र में सार्वजनिक सम्पत्ति में किए गए किसी भी प्रकार के सम्पत्ति विरूपण को हटाने तथा तत्संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने जोनवार कार्य दलों को सम्पत्ति विरूपण को हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिसके तहत निगम के गठित कार्य दलों द्वारा आज भी सम्पत्ति विरूपण को हटाने की कार्यवाही की गई है।

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार सम्पत्ति विरूपण के तहत सार्वजनिक सम्पत्ति में किसी भी प्रकार का दीवाल लेखन, पोस्टर, पेपर, कट आउट, अवैध होडिंग, बैनर या अन्य किसी भी प्रकार से प्रचार सामग्री जो लगी हुई, उसे हटाने की कार्यवाही करने तथा सफाई एवं पोताई आदि करने हेतु आयुक्त सुश्री ममगाई ने निगम में जोनवार कार्य दलों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। 02 दिनों में नगर पालिक निगम कोरबा के सभी 08 जोन कोरबा, कोसाबाड़ी, टी.पी.नगर, रविशंकर नगर, बालको, दर्री, सर्वमंगलानगर एवं बांकीमांेगरा जोन में कार्य दलों द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 5743, जिसमें पोस्टर 1601, बैनर 524,  दीवाल लेखन 3470, अन्य 148 सम्पत्ति विरूपण को हटाया गया। आयुक्त ने कार्य दलों, जोन कमिश्नरों एवं उप जोन प्रभारियों को कडे़ निर्देश दिये हैं कि सम्पत्ति विरूपण पर निरंतर कार्यवाही जारी रखें तथा प्रतिदिन की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करें। 


                          Hot this week

                          रायपुर : आजीविका डबरियों से महिलाओं की आय बढ़ाने की पहल

                          55 महिलाएं सीएसआर के सहयोग से मत्स्य उत्पादन से...

                          रायपुर : सेवा सेतु पोर्टल से शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई आसान

                          गोर्रा की छात्रा तानिया का बना आय प्रमाण पत्र,...

                          Related Articles

                          Popular Categories