KORBA : जिले में दिव्यांगजनों हेतु आंकलन शिविर का होगा आयोजन

        • 19 दिसंबर से विकासखण्ड स्तर पर लगेंगे शिविर

        कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों एवं दिव्यांगजनों के लिए एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय आंकलन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन में विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यकता निर्धारण के साथ यूनिक आइडी कार्ड/दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने एवं सभी प्रकार के दिव्यांगता आधारित मूल्यांकन एवं परीक्षण करने हेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। विकासखण्ड कोरबा शहरी में 19 दिसंबर गुरूवार को प्रातः 11 बजे से 04 बजे तक बीआरसीसी भवन खरमोरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार कोरबा ग्रामीण अंतर्गत 26 दिसंबर गुरूवार प्रातः 11 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार, 03 जनवरी 2025 गुरूवार प्रातः 11 बजे जनपद पंचायत कटघोरा सामुदायिक भवन, 09 जनवरी गुरूवार को प्रातः 11 बजे जनपद पंचायत पाली सामुदायिक भवन, 16 जनवरी गुरूवार 11 बजे जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा सामुदायिक भवन तथा 23 जनवरी गुरूवार 11 बजे जनपद पंचायत करतला सामुदायिक भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा।



                Hot this week

                रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

                विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने...

                रायपुर : एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                रायपुर : अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

                मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अवैध खनिज...

                Related Articles

                Popular Categories