Friday, February 20, 2026

              KORBA : आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना संबल, 70 वर्षीय शंकर लाल को मिला 1.27 लाख रुपये का निःशुल्क उपचार

              सीमित आय के बीच योजना से मिली नई उम्मीद

              कोरबा (BCC NEWS 24): भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित ’आयुष्मान वय वंदना कार्ड’ के माध्यम से 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक श्री शंकर लाल को निःशुल्क उपचार का लाभ मिला है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए यह योजना संजीवनी साबित हो रही है। जिला कोरबा के करतला तहसील अंतर्गत ग्राम मड़वारानी के निवासी श्री शंकर लाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।  सीमित आय के कारण वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद नियमित उपचार नहीं करा पा रहे थे। कुछ समय से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने पर उन्हें कोरबा स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय जांच में उनके फेफड़ों में संक्रमण पाया गया, जिसके लिए उपचार आवश्यक था। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उपचार में होने वाले खर्च को लेकर परिवार चिंतित था। इसी दौरान उन्हें आयुष्मान वय वंदना कार्ड की जानकारी मिली। पात्रता की पुष्टि के बाद योजना अंतर्गत  उनका उपचार स्वीकृत हुआ और लगभग एक लाख 27 हजार 930 रुपये की राशि का इलाज पूर्णतः निःशुल्क किया गया। उपचार के बाद श्री शंकर लाल अब स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

              श्री शंकर लाल ने शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें योजना की जानकारी न मिलती तो उपचार कराना संभव नहीं हो पाता। जिला प्रशासन ने सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए पंजीयन कराकर योजना का लाभ लें। शासन की प्राथमिकता है कि कोई भी जरूरतमंद नागरिक आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे। स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए भरोसेमंद सहारा बनकर जीवन में नई आशा का संचार कर रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

                              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर...

                              KORBA : 12वीं भूगोल व भौतिक शास्त्र विषय का परीक्षा हुआ सम्पन्न

                              कुल 6229 विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिलकोरबा (BCC NEWS...

                              KORBA : क्रिएटिव कार्नर के आर्टिस्टों को सम्मानित किया महापौर ने

                              आयुक्त एवं सभापति की विशेष उपस्थिति में निगम कार्यालय...

                              Related Articles

                              Popular Categories