कोरबा: भालू ने किया बुजुर्ग पर हमला… हाथ-पैर, सिर, चेहरे और आंख को नोचा; गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बिलासपुर सिम्स रेफर

            कोरबा: वनमंडल के पसरखेत रेंज अंतर्गत ग्राम पतरापाली में भालू ने हमला कर वृद्ध व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि मौके से भागने के बदले व्यक्ति भालू से भिड़ गया और उसे भागने पर मजबूर कर दिया। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, ग्राम पतरापाली के आश्रित ग्राम बोइरझूमर टिकरा में रहने वाला जोतराम राठिया (64) गुरुवार को जंगल की ओर गया हुआ था। उसके मवेशी चरने के लिए जंगल की ओर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे थे। उन्हें ढूंढने के लिए जोतराम शाम में निकला। इसी बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते वो घर वापस लौटने लगा, इसी बीच उसका आमना-सामना भालू से हो गया।

            गंभीर रूप से घायल परिजन ग्रामीण को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां से उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया।

            गंभीर रूप से घायल परिजन ग्रामीण को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां से उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया।

            भालू ने जोतराम पर हमला बोल दिया। अपनी जान बचाने के लिए वो भालू से ही भिड़ गया। भालू और जोतराम के बीच यह संघर्ष करीब 15 मिनट तक चलता रहा, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। बुजुर्ग के हाथ, पैर, सिर, चेहरे और आंखों को भालू ने नोंच लिया। इसके बाद जैसे-तैसे खून से लथपथ बुजुर्ग अपने घर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां से उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया।

            घटना की जानकारी सरपंच ने कोरबा वन विभाग को दी। वन विभाग के अधिकारियों ने घायल बुजुर्ग को तत्काल सहायता राशि के रूप में 2000 रुपए दिए हैं।


                          Hot this week

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          Related Articles

                          Popular Categories