Tuesday, February 17, 2026

              कोरबा : खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौके पर मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल; अंधेरे के चलते नहीं दिखा वाहन

              कोरबा: जिले के घुमानीडांड तान नदी पुल पर तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात घुमानीडांड मुख्य रोड पर दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। यहां पुल पर एक ट्रैक्टर खड़ा था, जिसे अंधेरा होने के चलते वे देख नहीं पाए। बाइक सीधे जाकर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

              सड़क हादसे में एक युवक की मौत।

              सड़क हादसे में एक युवक की मौत।

              घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

              हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया, वहीं घायल युवक को पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

              पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि घटना के वक्त दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।

              बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई।

              बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई।

              दर्री थाना क्षेत्र में भी हुआ हादसा

              कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में हुए अन्य सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कटघोरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, वहीं बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां भी तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे को टक्कर मार दी थी।


                              Hot this week

                              रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव...

                              कोरबा: भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

                              मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की गरिमामयी...

                              कोरबा: पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन; दिखा संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम

                              दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति...

                              Related Articles

                              Popular Categories