Monday, February 16, 2026

              KORBA : बिलासपुर रेंज के IG वार्षिक निरीक्षण करने कोरबा पहुंचे, दरबार लगाकर पुलिसकर्मियों की सुनी समस्या, पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

              कोरबा: बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ.संजीव शुक्ला इन दिनों कोरबा दौरे पर हैं। वार्षिक निरीक्षण के तहत कोरबा पहुंचे आईजी को एसपी कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। आईजी डॉ. संजीव शुक्ला जन दरबार लगाया और पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना।

              पुलिसकर्मियों को आ रही समस्याओं को करेंगे समाधान

              आईजी डॉ.संजीव शुक्ला ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण साल में एक बार किया जाता है। इसके तहत दर्री थाना के कामकाज का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की समस्या जानी। आईजी ने बताया कि जल्द ही पुलिसकर्मियों को आ रही समस्याओं को समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

              कोरबा पुलिस बेहतर काम कर रही

              आईजी ने बताया कि कोरबा पुलिस लगातार सुधार की दिशा में काम कर रहे हैं। कोरबा में पुलिस के अधिकारी कर्मचारी और जवान सभी अच्छा प्रयास कर रहे हैं। न केवल अपराध पर सामाजिक अपराध पर भी पुलिस सुधार कर रही है। जुआ-सट्टा, कबाड़ के अलावा समाज में भी सुधार लाने का काम कोरबा पुलिस कर रही है जो लगातार आगे भी जारी रहेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुकमा  कलेक्टर श्री अमित कुमार...

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के...

                              Related Articles

                              Popular Categories