KORBA: भाजपा संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव ने ली कोरबा विधानसभा प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक

            कोरबा (BCC NEWS 24): आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न विधानसभाओं के बैठकों का दौर लगातार जारी है । इसी कार्यक्रम में आज कोरबा विधानसभा के प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक भाजपा संभाग प्रभारी श्री अनुराग सिंह देव के मुख्य अतिथि में आयोजित की गई । उपरोक्त बैठक में श्री अनुराग सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2047 में विकसित भारत की परिकल्पना लिए हुए एक महत्वपूर्ण चुनाव है । इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ही पूरे देश की जनता भी तैयार बैठी है की किस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाया जाए ।

            उन्होंने आगे कहा कि हम प्रत्येक कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि हमें योग जिम्मेदारी दी जाए उसे अपनी पूरी क्षमता एवं सामर्थ्य के साथ हम निभाएं और निश्चित रूप से जिस प्रकार से पिछले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता का भरपूर आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुआ है ठीक वैसे ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे ।

            इस बैठक में मुख्य रूप से संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव जी, जिला संगठन प्रभारी गोपाल साहू जी, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह जी, पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश लांबा जी, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष उमा भारती, मंडल अध्यक्ष  बालको बालको कोसाबाड़ी  बाकी मोगरा के मंडल अध्यक्ष महामंत्री गण मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा पवन सिन्हा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे । 


                          Hot this week

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

                          रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                          रायपुर : ग्राम बगौद, जिला बेमेतरा में ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ

                          ICAR&NIBSM एवं कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा के समन्वय से आयोजित...

                          Related Articles

                          Popular Categories