KORBA: महंगाई व बेरोजगारी रोकने बीजेपी के पास कोई ठोस उपाय नहीं

              • संकल्प पत्र छलावा से ज्यादा कुछ नहीं : डॉ. महंत

              कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जारी चुनावी संकल्प पत्र को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छलावा से ज्यादा कुछ नहीं करार देते हुए कहा कि इसमें महंगाई से त्रस्त जनता और भीषण बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को राहत देने के लिए न तो कोई बात की गई है और न ही कोई उपाय इनके पास है। यह घोषणा पत्र निराशाजनक है जिसमें बीजेपी ने सिर्फ और सिर्फ अपने फायदे के लिए जनता को संकल्प के नाम पर छलावा दिखाकर बरगलाने का काम किया है। किसानों के लिए आज तक एमएसपी लागू नहीं कर पाए। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है जिसे पिछले 10 साल से जनता देख रही है। 10 साल में केन्द्र की बीजेपी सरकार कुछ खास नहीं कर पाई और अब 2047 के सपने दिखाकर देश का संविधान व लोकतंत्र को मनमाने ढंग से तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश में लगे हैं। देश की जनता अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली।


                              Hot this week

                              रायपुर : वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर...

                              रायपुर : राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित

                              फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने का मामला रायपुर...

                              रायपुर : धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              धोवाताल बना मॉडल गांव, गौठान से चमकी किस्मतरायपुर (BCC...

                              रायपुर : खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक – अरुण साव

                              उप मुख्यमंत्री गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के...

                              Related Articles

                              Popular Categories