ट्रेलर ने मारी टक्कर, बाइक सवार पति-पत्नी की मौत…. 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल; कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, रास्ते में हादसा

          RAIGARH: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई है। दोनों बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में ट्रेलर ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में 2 बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा खरसिया थाना क्षेत्र में हुआ है।

          जानकारी के मुताबिक, पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम जतरी निवासी तोरेश पटेल(30) पत्नी बीना पटेल(28) अपनी बच्ची वेदांसी पटेल (डेढ़ साल) भतीजे श्रेयांश पटेल(6) साल के साथ शनिवार रात को निकला था। ये सभी अभी रानीसागर के पास पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

          हादसे में डेढ़ साल की बच्ची वेदांसी पटेल गंभीर रूप से घायल है।

          हादसे में डेढ़ साल की बच्ची वेदांसी पटेल गंभीर रूप से घायल है।

          गाड़ी छोड़कर भाग गया ड्राइवर

          बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में ट्रेलर आ रहा था। जिसने सामने से इनको टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि बच्चे घायल हो गए थे। उधर, घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था।

          वहीं आस-पास के लोग हादसे के बाद मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।

          महिला के सिर से काफी खून बह गया था। जिसके चलते उसकी मौत हुई है।

          महिला के सिर से काफी खून बह गया था। जिसके चलते उसकी मौत हुई है।

          इधर,परिजनों को सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। इसके बाद रविवार को शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।



                    Hot this week

                    रायपुर : आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

                    कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आईसीएआर-आईआईएचआर बेंगलुरु का किया...

                    रायपुर : रक्षाबंधन पर मिला ‘विष्णु भैया’ का तोहफा

                    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से खुशियों से...

                    रायपुर : सिंदूर पार्क के विकास को मिलेगा नया स्वरूप

                    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के...

                    रायपुर : नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन में रायपुर की मोनिका यादव लापता

                    आपदा के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों की सहायता...

                    Related Articles

                    Popular Categories