Friday, February 20, 2026

              कोरबा : बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय को बताया झूठा, कांग्रेस प्रवक्ता बोले- ज्योत्सना महंत को लापता बता गुमराह करने में जुटी हैं; जबकि सत्र में 87 फीसदी उपस्थिति

              KORBA: कोरबा लोकसभा क्षेत्र में मतदान से पहले कांग्रेस ने रणनीति को बेहतर करने की कोशिश की है। कोरबा के कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने बताया कि कांग्रेस के खाते में काफी उपलब्धियां हैं, जबकि भाजपा और उसके प्रत्याशी जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं।

              कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि इस चुनाव में कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनकी पूरी राजनीति केवल लोगों को गुमराह करने पर टिकी हुई है।

              कोरबा के कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी।

              कोरबा के कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी।

              सांसद ज्योत्सना महंत को दिया जिले के विकास का श्रेय

              कांग्रेस प्रवक्ता ने जिले में विकास और सुविधाओं को उपलब्ध कराने का श्रेय वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत को दिया। इसके साथ यह भी बताया कि इस सत्र में उन्होंने 87% उपस्थिति दर्ज कराई है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय सफेद झूठ बोल रही हैं और ज्योत्सना महंत को लापता सांसद बताकर लोगों को गुमराह कर रही हैं।

              सरोज पांडेय पर झूठ बोलने का आरोप

              घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि सरोज पांडेय कोरबा जिले को करोड़ों रुपए देने की बात कह रही हैं, लेकिन उनके मन में ऐसा करना है ही नहीं। वे हरेक गांव में 25 लाख रुपए के विकास कार्य स्वीकृत करने की बात कहती हैं। 219 ग्राम पंचायतों में 25 लाख रुपए देने की बात कहती हैं, जो 275 करोड़ रुपए के लगभग हो रहा है। मैं ये पूछना चाहता हूं कि वे इस राशि को कहां से लाएंगी, जबकि प्रत्येक सांसद को 5 साल में 25 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। सरोज पांडेय सफेद झूठ बोल रही हैं।

              कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरोज पांडेय कोरबा को 12 करोड़ रुपए के विकास कार्य देने की बात कह रही हैं। शहर में स्ट्रीट लाइट के खंभे के अलावा अन्य विकास कार्यों के लिए केवल प्रस्ताव रखा गया है, जो स्वीकृत नहीं हुआ है। बीजेपी प्रत्याशी लोगों को कहती फिर रही हैं कि मैंने 12 करोड़ रुपए कोरबा को दिए हैं। यह सब जानकारी सूचना के अधिकार के तहत उन्होंने निकाला है।

              मुख्य मुकाबला सरोज पांडेय और ज्योत्सना महंत के बीच

              बता दें कि कोरबा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के बीच है।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर

                              सिलाई कार्य से प्रतिमाह 3 हजार रुपए की आयरायपुर...

                              रायपुर : पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बने बलराम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पारंपरिक टेलरिंग व्यवसाय से जुड़े...

                              Related Articles

                              Popular Categories