कोरबा: जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव का मामला: संयुक्त कलेक्टर श्री सेवा राम दीवान सम्मिलन की अध्यक्षता के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त…

        कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री संजीव झा ने जनपद पंचायत कोरबा के उपाध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या बाई वैष्णव के विरूद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के सम्मिलन की अध्यक्षता के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी में परिवर्तन किया है। सम्मिलन की अध्यक्षता के लिए अब संयुक्त कलेक्टर श्री सेवा राम दीवान को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री झा ने इस प्रयोजन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज कुमार खाण्डे को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया था। 06 फरवरी से 03 मार्च तक डिप्टी कलेक्टरों के आॅफलाइन मोड में परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के कारण श्री मनोज कुमार खाण्डे डिप्टी कलेक्टर को कार्यमुक्त किया गया है। इस प्रयोजन अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाये गये सम्मिलन की अध्यक्षता के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री सेवा राम दीवान को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। पीठासीन अधिकारी अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाये गये सम्मिलन की अध्यक्षता करेंगे। अविश्वास प्रस्ताव का सम्मिलन 09 फरवरी 2023 को सुबह 11ः00 बजे कार्यालय जनपद पंचायत कोरबा के सभा कक्ष में आहुत किया जाएगा। पीठासीन अधिकारी सम्मिलन की अध्यक्षता करते हुए विधिवत् सम्पूर्ण कार्यवाही संपन्न करेंगे।



                Hot this week

                रायपुर : नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटकों से दिया जनजागरूकता का संदेश

                सेवा, स्वच्छता, नशामुक्ति, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति...

                रायपुर : रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं नवाचारी विचार : राज्यपाल डेका

                कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप...

                Related Articles

                Popular Categories