कोरबा: अवैध रेत परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही, 6 ट्रैक्टर जप्त…

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत तथा ईंट परिवहन में कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज अवैध रेत परिवहन करते पाये जाने पर 06 ट्रैक्टरों को जप्त किया गया है। जिला खनिज अधिकारी श्री प्रमोद नायक ने बताया कि जप्त 06 ट्रैक्टरों में सीतामणि से 1 ट्रैक्टर, बरबसपुर से 1 ट्रैक्टर, भिलाईखुर्द से ईंट भरे हुए 1 ट्रैक्टर जप्त किया गया है। तीनों को कोतवाली थाना में अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार से कुदुरमाल से 1 ट्रैक्टर जप्त कर मानिकपुर चैकी में, तरदा से 1 ट्रैक्टर तथा भैंसामुड़ा से 1 ट्रैक्टर को जप्त कर उरगा थाना में अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि जप्त किए गए अवैध रेत और ईंट परिवहन पर एमएमडीआर एक्ट के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी। अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories