Monday, March 2, 2026

              KORBA : सीईओ जिला पंचायत ने किया निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण, शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

              कोरबा (BCC NEWS 24): श्री दिनेश कुमार नाग,मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला पंचायत ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत बारी उमराव एवं सपलवा में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास निर्माण कार्य में गति लाई जाए एवं शीघ्रता से कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि हितग्राहियों को शीघ्र आवास उपलब्ध हो सके।

              सीईओ श्री नाग ने आवास के निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निश्चित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे,इसके लिए सतत निगरानी एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत पाली जिला समन्वयक,नोडल अधिकारी, सरपंच, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले में 27 वाहन जब्त

                              रायगढ़ जिले में खनिज विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

                              उपमुख्यमंत्री ने ठाकुरदिया खुर्द में सामाजिक भवन एवं पिथौरा...

                              रायपुर : नक्सलगढ़ रहे गोगुण्डा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

                              बिहान योजना से बदली तस्वीररायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories