कोरबा : चरणदास महंत बोले- लोकसभा चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं, कांग्रेस की सीट बढ़ने का किया दावा; बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

          कोरबा: छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व स्पीकर डॉ चरणदास महंत ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अनिच्छा जाहिर की है। हालांकि उन्होंने ये दावा किया कि पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस साल कांग्रेस की सीटें प्रदेश में बढ़ेंगी।

          सक्ती से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत रविवार को कोरबा के प्रवास पर पहुंचे। साहू समाज के परिचय सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और कहा कि कोरबा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है। बता दें कि प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस से उनकी सांसद पत्नी ज्योत्सना महंत और जय सिंह अग्रवाल के नाम की चर्चा है।

          सक्ती से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत रविवार को कोरबा के प्रवास पर पहुंचे।

          सक्ती से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत रविवार को कोरबा के प्रवास पर पहुंचे।

          नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने बताया कि कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही चेहरे घोषित होने की प्रतीक्षा थी। बीजेपी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। महंत ने कहा कि जहां तक कांग्रेस का सवाल है, हाईकमान का फैसला आखिरी होगा और इसी आधार पर प्रत्याशी चुनाव में जुटेंगे।

          चरणदास महंत ने इस बात पर चिंता जताई कि भाजपा सरकार बनने के साथ ही नक्सली घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

          2019 लोकसभा चुनाव की स्थिति

          पिछले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कोरबा और बस्तर से ही कांग्रेस को जीत मिली थी। बाकी 9 सीटों पर भाजपा को विजय हासिल हुई थी। अपनी उपलब्धियों के सहारे भाजपा चुनाव मैदान में है, तो कांग्रेस को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से उम्मीद है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories