कोरबा : खुद को कांग्रेस नेता बताकर 4 लाख की ठगी, पॉक्सो एक्ट के तहत जमानत दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

        KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में 6 महीने से फरार ठगी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि खुद को कांग्रेसी नेता बताकर काम कराने के एवज में 4 लाख रुपए की ठगी की थी। काम नहीं होने पर रकम भी वापस नहीं कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर मानिकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

        पीड़ित ने बताया कि अरशद लारी ने एक दूसरे साथी के साथ मिलकर सेटलमेंट कराने के नाम पर पैसे ले लिए थे, जब पीड़ित परिवार ने काम नहीं होने पर रकम वापस करने का दबाव बनाया तो 2 लाख लौटाया, लेकिन बचे 2 लाख देने में आनाकानी कर रहा था।

        आरोपी अरशद लारी

        आरोपी अरशद लारी

        सेटेलमेंट करा देने के नाम पर धोखाधड़ी

        पीड़ित मधु निराला के मुताबिक हरदीबाजार थाना क्षेत्र में उसका भाई पॉक्सो एक्ट में आरोपी था, जिसकी जमानत को लेकर अरशद लारी और साथ लक्ष्मी सिंह ने पैसे लिए थे। पीड़ित ने बताया कि केस के बारे में इन दोनों को पता चला तो इन दोनों हमसे संपर्क किया था, सेटेलमेंट करा देने के नाम पर धोखाधड़ी की है।

        आरोपी अरशद लारी खुद को बताता था कांग्रेस नेता।

        आरोपी अरशद लारी खुद को बताता था कांग्रेस नेता।

        थाने में शिकायत के बाद दोनों आरोपी थे फरार

        पुलिस ने बताया कि मधु निराला ने नवंबर 2023 में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामला थाना पहुंचते ही आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी।अब गिरफ्तारी की गई है।

        पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

        पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

        पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

        मानिकपुर चौकी में पदस्थ एएसई अमर जायसवाल ने बताया कि मामले में धारा 388, 420, 34 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



                Hot this week

                रायपुर : 2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

                रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

                सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में गोद भराई, न्योता भोज...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव

                विधेयक के प्रारंभिक प्रारूप पर नागरिकों और संस्थाओं को...

                Related Articles

                Popular Categories