KORBA : सोसाइटी के पुनर्गठन को लेकर मंगाई गई दावा आपत्ति

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों के पुनर्गठन योजना 2025 के क्रियान्वयन संबंधी प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में किया गया है। उक्त योजना के क्रियान्वयन के फलस्वरुप जिला कोरबा में 19 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियां अस्तित्व में आ रही है। पुनर्गठन प्रस्ताव पर प्रभावित एवं परिणामी सोसायटी के सदस्य, सोसाइटियों एवं बैंक शाखा तथा अन्य द्वारा 15 दिवस के समयावधि में 23 अपै्रल 2025 तक दावा आपत्ति कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं के समक्ष तीन प्रतियों में आमंत्रित किया गया है।

              पुनर्गठन योजना की विस्तृत जानकारी संबंधित मूल समिति के कार्यालय शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर शाखा,  समस्त जिला कोरबा कार्यालय नोडल अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर प्रक्षेत्र कोरबा एवं कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। दावा आपत्तियों के निराकरण से असंतुष्ट होने पर 07 दिवस के भीतर संयुक्त आयुक्त. सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं संभाग बिलासपुर पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग कलेक्टर परिसर के सामने बिलासपुर (छ.ग.) के समक्ष अपील प्रस्तुत की जा सकती हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित

                              103 दिव्यांगजनों ने लिया लाभ, 64 यूडीआईडी कार्ड के...

                              रायपुर : बालिकाओं के सपनों को मिला नया संबल

                              वीबी-जी राम-जी योजना से मुंगेली के 90 विद्यालयों में...

                              रायपुर : राशन के लिए लाइन नहीं, सीधे ग्रेन एटीएम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जहां मैं खड़ा होता हूं,...

                              Related Articles

                              Popular Categories