KORBA : ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत अटल विहार योजना झगरहा में चला स्वच्छता अभियान

        कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले में विभिन्न जनहित एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, संभाग कोरबा द्वारा ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत 23 से 25 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत 23 सितंबर को प्रातः 7 बजे अटल विहार योजना, झगरहा में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कुमार पटेल, सहायक अभियंता श्री दिलीप देवांगन, उप अभियंता श्री गितेश कुमार सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा कॉलोनीवासियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

        अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कॉलोनीवासियों ने मिलकर आवासीय परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान स्वच्छता के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया गया। ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के माध्यम से जनहित एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में 24 सितंबर 2026 को अटल विहार योजना कॉलोनी, झगरहा में वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया जाएगा।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories