KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत अटल परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान

            कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रातः 08 बजे अटल परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान अटल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। विशेष स्वच्छता अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह राजपूत ने सहभागिता करते हुए स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर पार्षद श्री संतोष निराला, एल्डरमैन श्री आनंद चौकसे, श्री अभिषेक सिंह एवं श्री राजेंद्र साहू, उप अभियंता तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित नगर पालिका का अमला उपस्थित रहा।

            अभियान के दौरान परिसर में जमा कचरे एवं अनावश्यक रूप से उगी घास-फूस आदि की सफाई की गई तथा परिसर को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और इसके लिए नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा स्वच्छता, जनभागीदारी एवं बेहतर नागरिक सुविधाओं के प्रति निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वच्छ और सुंदर दीपका के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।


                          Hot this week

                          कोरबा: सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के लिए आवेदन एवं पंजीयन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

                          श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित, 70...

                          कोरबा: खरीफ 2026-27 में फसल कटाई प्रयोग सीसीई एग्री ऐप से करना अनिवार्य

                          कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निर्धारित समय-सीमा में प्रयोग पूरे...

                          कोरबा: सर्वमंगला नगर जोन में आयोजित हुआ ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर

                          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य  में नागरिकों की...

                          कोरबा: प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु चतुर्थ ओपन काउंसलिंग कल

                          कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत...

                          Related Articles

                          Popular Categories