KORBA: ट्रेलर और बाइक में टक्कर, सास-दामाद की मौत… एक ही बाइक से जा रहे थे तीनों, रास्ते में हादसा; पत्नी की हालत गंभीर

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुए सड़क हादसे में सास और दामाद की मौत हो गई है। जबकि युवक की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रेलर ने तीनों को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं उसकी सास को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है।

              जानकारी के मुताबिक, तीनों मलदा से कटघोरा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। तीनों ही मलदा के ही रहने वाले थे। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे।

              राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

              राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

              राहगीरों की मदद से लाया गया अस्पताल

              हादसे में अहमद हसन की मौत के बाद उसकी पत्नी गुलशन डी और सास गणेशी बाई को गंभीर हालत में कटघोरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सास गणेशी बाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल गुलशन डी की हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

              मृतक की पत्नी गुलशन डी की हालत गंभीर है।

              मृतक की पत्नी गुलशन डी की हालत गंभीर है।

              5 साल पहले हुई थी लव मैरिज

              बताया जा रहा है कि दंपती की 5 साल पहले लव मैरिज हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। फिलहाल कटघोरा पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई की, वहीं परिजनों को भी इस बात की सूचना दी गई थी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे थे।

              गणेशी बाई को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया।

              गणेशी बाई को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया।

              ट्रेलर चालक गिरफ्तार

              कटघोरा थाना में पदस्थ एएसआई रफीक मेमन ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। राहगीरों और वाहन को हटाकर आवाजाही भी शुरू की गई।


                              Hot this week

                              रायपुर : कुसुम की खेती के प्रति बालोद जिले के किसानों में बढ़ा रूझान

                              रकबा शून्य से बढ़कर हुआ 157 हेक्टेयर रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              रायपुर : ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा

                              दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories