कोरबा: दो बाइक की भिड़ंत, नाबालिग की मौत… टक्कर के बाद सड़क पर गिरे किशोर को पीछे से ट्रेलर ने कुचला; हादसे में 4 घायल

              कोरबा: जिले के सतनाम नगर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार नाबालिग लड़के की मौत हो गई, वहीं 4 लोग घायल हो गए। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

              जानकारी के मुताबिक, बालको-रिस्दी रिंग रोड पर सतनाम नगर के पास बुधवार देर रात दो बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक पर सवार लोग नीचे आ गिरे। इधर सड़क पर गिरे नाबालिग लड़के को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत नाबालिग की पहचान कैलाश आदिले के रूप में हुई है।

              घायलों का इलाज जिला अस्पताल में भर्ती।

              घायलों का इलाज जिला अस्पताल में भर्ती।

              हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृत नाबालिग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद नाबालिग के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे में घायल 4 में से 2 लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पूछताछ में पता चला है कि बाइक सवार एक युवक शराब के नशे में धुत था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष आयोजन

                              जांजगीर चांपा प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

                              रायपुर : जेसीबी समेत नौ वाहन जब्त

                              खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन का मामलारायपुर (BCC...

                              रायपुर : सहायक ग्रेड-02 निलंबित

                              रिश्वतखोरी के मामले में कलेक्टर ने की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              रायपुर : अब ‘सेवा-सेतु केंद्र’ से मिलेंगी 442 डिजिटल सेवाएं

                              लोक सेवा केंद्रों का हुआ उन्नयन, मिलने वाली सुविधाओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories