पार्टी ज्वाइन करते ही टिकिट की दौड़… बड़े नेताओं को खुश करने बना डाला आलीशान जनसंपर्क कार्यालय, जिलाध्यक्ष को पता ही नहीं

              भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वैशाली नगर विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे समय में यहां भारतीय जनता पार्टी का बन रहा एक जनसंपर्क कार्यालय चर्चा का विषय बना हुआ है। इस जनसंपर्क कार्यालय को दो महीने पहले ही पार्टी में आई संगीता केतन शाह के द्वारा बनाया जा रहा है। ये कार्यालय विधानसभा चुनाव को लेकर बनाया जा रहा है, लेकिन शहर का कोई भी भाजपा नेता इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। भिलाई के जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने तो इसकी जानकारी होने से ही मना कर दिया।

              जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे नए नए दावेदार भी तैयार हो रहे हैं। कुछ अपने पैसे के बल पल लोगों और बड़े नेताओं तक पहुंच बना रहे हैं, तो कुछ अपने काम के बल पर। ऐसे में भिलाई से भारतीय जनता पार्टी में एक नया चेहरा संगीता केतन शाह का सामने आ रहा है। संगीता ने मार्च 2023 में रायपुर जाकर भाजपा ज्वाइन किया है। भले ही संगीता विधानसभा टिकट की दावेदारी खुलकर नहीं कर रही हैं, लेकिन जिस तरह से वो अपना प्रचार प्रसार कर रही हैं उससे साफ है कि वो अपने आपको विद्यारतन भसीन के बाद विशाली नगर विधानसभा से दूसरा दावेदार मानकर चल रही हैं। उनके द्वारा अपनी जमीन पर भारतीय जनता पार्टी का एक बड़ा जनसंपर्क कार्यालय तैयार कराया जा रहा है। ये निर्माण विवादों में घिरता चला जा रहा है।

              बृजेश बिचपुरिया, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला

              बृजेश बिचपुरिया, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला

              जिलाध्यक्ष ने कहा उन्हें नहीं दी गई कोई जानकारी
              इस बारे में भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी जनसंपर्क कार्यालय के बनने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अपना निजी कार्यालय बनाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यदि कोई भारतीय जनता पार्टी के नाम से कार्यालय बना रहा है, तो उसे भाजपा के बड़े नेताओं और जिलाध्यक्ष से अनुमति लेना था। वो ऐसे किसी भी कार्यालय को पार्टी का कार्यालय नहीं मानते और न ही उसके बारे में कोई टिप्पणी करना चाहते हैं।

              संगीता केतन शाह, भाजपा नेत्री

              संगीता केतन शाह, भाजपा नेत्री

              संगीता शाह ने कहा मेरा निजी कार्यालय
              इस बारे में भाजपा नेता संगीता केतन शाह का कहना है कि वो अपनी प्रॉपर्टी पर खुद के खर्च से अपने लिए पार्टी का कार्यालय बनवा रही हैं। अभी वो पार्टी की कार्यकर्ता हैं और उसी रूप में काम कर रही हैं। विधानसभा की तैयारी से उन्होंने मना किया और कहा कि ये निर्णय पार्टी स्तर का है। वो जैसा निर्णय लेंगे वैसा ही कार्य किया जाएगा।

              पैसों के दम पर जनता तक पहुंच
              संगीता केतन शाह सिंम्पलेक्स ग्रुप के मालिक और उद्योगपति केतन शाह की पत्नी हैं। वो जनता तक अपनी पहुंच बनाने के लिए खुलकर खर्च कर रही हैं। पिछले महीने भिलाई में हुए पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण आयोजन के दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में नए ई रिक्शा दिए थे, जिसमें बैठकर भक्त निःशुल्क कार्यक्रम स्थल तक पहुंच रहे थे। इन सभी ई रिक्शा में संगीत केतन शाह का प्रचार प्रसार पोस्टर लगाकर जोरों से किया गया था।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories