Monday, February 16, 2026

              कोरबा: आयुक्त ने प्रतिष्ठानों के स्वच्छता की, की समीक्षा…

              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभागृह में आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने निगम के अधिकारियों के साथ-साथ डिप्टी जी.एम. एस.ई.सी.एल. कोरबा एरिया, मानिकपुर, कुसमुण्ड़ा एवं पर्यावरण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी एवं वैज्ञानिक के साथ ही निगम स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों की एक आवश्यक बैठक ली। आयुक्त ने एस.ई.सी.एल. कोरबा, मानिकपुर, कुसमुण्ड़ा एरिया के अधिकारी से कहा कि आपके अधीनस्थ विभिन्न क्षेत्रों में आवासीय कालोनी स्थित है, जे.पी.कालोनी, सुभाष ब्लाक, मानिकपुर, कुसमुण्डा, सुराकछार, बलगी, बांकीमांेगरा सभी आवासीय कालोनियों में साफ-सफाई बिलकूल ही नहीं है, पूरी गंदगी फैली रहती है एवं आने जाने वाले मार्ग में कचरों का ढेर लगा रहता है, जिससे नगर निगम की साफ-सफाई व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

              आयुक्त ने एस.ई.सी.एल. से संबंधित डिप्टी जी.एम. को निर्देशित किया कि आपके अपने आवासीय कालोनियों की साफ-सफाई कार्य में मेन पावर की व्यवस्था को बढ़ाये और जहॉं आपके क्षेत्र गदंगी फैली हुई है, उसे नियमित रूप से प्रतिदिन साफ-सफाई का कार्य कर उसके निष्पादन की व्यवस्था की जाए। आपके अधीनस्थ क्षेत्र में बंद पड़े एस.एल.आर.एम.सेंटर को पुनः संचालित किया जाए।

              बैठक के दौरान अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता प्रकाश चन्द्रा, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, कोरबा, कुसमुण्डा, मानिकपुर एस.ई.सी.एल. के तीनों डिप्टी जी.एम. के साथ-साथ पर्यावरण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी एवं वैज्ञानिक आदि उपस्थित थे।  


                              Hot this week

                              रायपुर : मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मधुमक्खी पालन पर्यावरण संरक्षण के...

                              Related Articles

                              Popular Categories