KORBA: कांग्रेस घोषणा पत्र उप समिति की सदस्य वाणी राव, शेषराज व हेमा 28 अगस्त को आएंगी कोरबा…

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस के लिए बनाए जा रहे घोषणा पत्र में इस बार महिलाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है और जगह जगह उनकी राय ली जा रही है, ताकि उनके विचारों के सार को घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके। इसी परिपेक्ष्य में कांग्रेस की घोषणा पत्र उप समिति की सदस्य बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव, अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शेषराज हरबंश, राजनांदगांव की महापौर हेमा देशमुख, 28 अगस्त सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे कोरबा आ रही हैं।

              इस दौरान कांग्रेस की तीनों वरिष्ठ नेत्रियां महिलाओं से चर्चा कर उनकी जरुरतों को जानने के पश्चात कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी घोषणा पत्र समिति को अनुशंसा करेंगी। यहाँ यह बता दे कि कांग्रेस ने महिलाओं की अपेक्षाओं व उनकी जरूरतों को जानने के लिए घोषणा पत्र समिति में तीन वरिष्ठ महिला कांग्रेसियों की एक उप समिति बनाई है, जिसमें वाणी राव, शेषराज हरबंश, हेमा देशमुख शामिल हैं। इस बार घोषणा पत्र में महिलाओं को विशेष फोकस किया जा रहा है। इसमें शामिल होने महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील की है। तीनों सदस्य आम महिलाओं से भी चर्चा करेंगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान

                              विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों का विस्तृत डिजिटल सर्वे...

                              रायपुर : मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न

                              वन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने के निर्देशरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : संचार प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 4.98 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): रायपुर जिले के संभागीय कार्यालय...

                              KORBA : योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार

                              सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम कनकी में लगाया गया...

                              रायपुर : गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

                              संयुक्त दल द्वारा निरंतर निगरानी जारीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories