कोरबा: छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस की बनेगी सरकार – जयसिंह अग्रवाल, अपने लोंगो से अधिकार मांगने आया हूँ

            कोरबा (BCC NEWS 24): कांग्रेस के लोकप्रिय उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल जन संपर्क अभिायान को तेज करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार मतदाताओं से रुबरु हो रहे हैं। और इसका अच्छा प्रतिसाद भी व्यापक जन समर्थन के रूप में मिल रहा हैं। श्री अग्रवाल ने ईदगाह चौक में जन समर्थन अभियान के दौरान कहा कि फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। और कोरबा का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि आज मैं अपने घर और मोहल्ले के लोगों से बात कर हूँ। जितना मेरा अधिकार आप पर हैं उतना ही अधिकार आपका मेरे ऊपर हैं। किसी भी कार्य के लिए आप मेरे पास अधिकार पूर्वक बोल सकते हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्य करने में  कोई कोताही नहीं बरती गई हैं। जो भी कार्य शेष रह गए हैं वे सभी आने वाले कार्यकाल में कार्य पूरे हो जाएंगे। राजस्व मंत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अभी तक आपलोंगो ने वार्ड से जो मुझे अब तक लीड़ दिलायी हैं उससे 2 गुना और 3 गुना की लीड़ दिलाना अब आपके हाथों में हैं। उन्होंने कहा कि मुझे एक बार फिर सेवा का मौका प्रदान करे वार्डवासी अजीम कुरैशी ने कहा कि अब हमारा समय आ गया हैं कि विकास कार्य के रूप में राजस्व मंत्री ने जो भी दिया हैं। हम उन्हें वोट प्रदान कर हमारा कर्तव्य पूरा करना होगा।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories