Sunday, February 15, 2026

              KORBA: आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को दिये गये 1823 करोड़ के नोटिस के विरोध में कांग्रेस उतरेगी सड़क पर

              • केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस 30 मार्च को करेगी विरोध प्रदर्शन
              • आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को दिये गये 1823 करोड़ के नोटिस के विरोध में कांग्रेस उतरेगी सड़क पर
                मशाल जुलूस निकाल कर विरोध किया जायेगा

              कोरबा (BCC NEWS 24): भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने विपक्षी दलो का दमन किया जा रहा, विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने साजिश किया जा रहा है। पिछले महीने फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आईटी विभाग से 1823.08 करोड़ रूपये का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिला है। पहले ही आईटी विभाग ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रूपये निकाल लिए हैं।

              लोकतंत्र पर इस गंभीर हमले और महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी पर कर आतंकवाद थोपे जाने के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में दिनांक 30 मार्च 2024 को बड़े पैमाने पर सार्वजनिक रूप से मशाल जुलूस के साथ विरोध प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान एवं सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि मार्च 30 मार्च 2024 शनिवार को संध्या 06 बजे टी पी चौक से सीएसईबी चौक तक मशाल यात्रा के साथ विरोध प्रदर्शन किया जावेगा। उन्होने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, इंटक, ब्लॉक, जोन, वार्ड एवं बुथ कमेटी सहित कांग्रेस के समस्त जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर: सड़कों और पुलों से बदल रही तस्वीर, दूरस्थ गांव मुख्य धारा से जुड़ रहे

                              बढ़ी विकास की रफ्तार, दूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही...

                              रायपुर: मुख्यमंत्री साय राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में होंगे शामिल

                              महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा...

                              रायपुर: समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता...

                              Related Articles

                              Popular Categories