कोरबा: कांग्रेसियों ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर किया प्रदर्शन… हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ों की कटाई का विरोध, पुलिस से हुई झूमाझटकी ​​​​​​

        कोरबा: जिले में युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में रविवार को हसदेव अरण्य क्षेत्र में हो रहे पेड़ों की कटाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पेड़ को डिब्बे में रखा और ऑक्सीजन मास्क लगाकर राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से जमकर झूमाझटकी भी हुई।

        मधुसूदन दास ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार अपने प्रिय मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ के ऑक्सीजन क्षेत्र को खत्म करने की कोशिश जंगलों को काटकर किया जा रहा है। हमारी कांग्रेस सरकार ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दिया था। लेकिन बीजेपी सरकार बनते ही लाखों की संख्या में पेड़ काटे जा रहे हैं।

        बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि पेड़ों की इस कटाई से एक बहुत बड़ा क्षेत्र खत्म हो जाएगा। जिसका प्रभाव आसपास के जंगली जानवरों और आमजनों को भोगना पड़ेगा। अनेको संगठन और ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। आख़िर कब इस सरकार की आंख खुलेगी।



                Hot this week

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                Related Articles

                Popular Categories