CG NEWS: 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की कोशिश… 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, पहले भी बाल संप्रेक्षण गृह में रह चुका है

            गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले के मरवाही में 70 साल की बुजुर्ग महिला से 15 वर्षीय नाबालिग ने दुष्कर्म की कोशिश की गई है। वो आदतन बदमाश है, उसे अकेली पाकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मरवाही थाना क्षेत्र के ITI के पास की है।

            मरवाही थाना प्रभारी कमलकांत शुक्ला में बताया कि बुजुर्ग महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार शाम को जब दिशा मैदान जाने के लिए घर के बाहर निकली थी, तभी नाबालिग वहां पहुंच गया और बलात्कार करने का प्रयास किया, विरोध करने पर वो भाग गया।

            मरवाही थाना क्षेत्र का मामला है।

            मरवाही थाना क्षेत्र का मामला है।

            इस मामले में गौरेला एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि घटना की शिकायत के बाद कुछ घंटे के अंदर ही नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया था। साल 2022 में नाबालिग पहले भी चोरी के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में रह चुका है। एक बार फिर उसने इस घटना को अंजाम दिया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories