KORBA : झारखण्ड दौरे पर निकले जयसिंह अग्रवाल का जशपुर-कुनकुरी में कांग्रेसियों ने किया स्वागत, चर्चा में कहा- पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव में करें कड़ी मेहनत

              कोरबा (BCC NEWS 24): झारखण्ड में विधानसभा चुनाव का एलान हो चुका है और छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को चतरा लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक (आब्जर्वर) बनाया गया है। अपने क्षेत्र का दौरा करने जयसिंह अग्रवाल अन्य पदाधिकारियों के साथ झारखण्ड के लिए रवाना हुए। जशपुर-कुनकुरी में वहां के कांग्रेस पदाधिकारियों ने जयसिंह का स्वागत किया और कुनकुरी विश्रामगृह में बड़ी संख्या में पदाधिकारी पहुंचे और श्री अग्रवाल से मुलाकात की। यहां औपचारिक बातचीत भी हुई और अल्प बैठक में श्री अग्रवाल ने क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली और कहा कि आगामी होने वाले नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में कड़ी मेहनत करें और कांग्रेस को जीताने के लिए काम करें। उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किये और कहा कि आप लोग पार्टी को मजबूत करने के लिए रात-दिन परिश्रम करते हैं और विपरित परिस्थिति में कांग्रेस संगठन के लिये काम करें और आगामी होने वाले चुनाव में बेहतर परिणाम लायें। सभी कांग्रेसियों ने श्री अग्रवाल के साथ यादगार सामूहिक तस्वीर भी खिंचाई।

              श्री अग्रवाल का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ताहिर अली, जनपद अध्यक्ष अंजना मिंज, नगर पंचायत अध्यक्ष एजेम टोप्पो, महिला ब्लॉक अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य मैरी कृपा लकड़ा, पूर्व एल्डरमेन अलमा, ब्लॉक उपाध्यक्ष राबर्ट एक्का, ब्लॉक उपाध्यक्ष सब्बीर अहमद, अफरोज अली एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल थे। झारखण्ड दौरे पर निकले जयसिंह अग्रवाल के साथ महापौर राजकिशोर प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तनवीर अहमद, विजय यादव, विकास सिंह शामिल हैं।

              17 अक्टूबर को जयसिंह लेंगे बैठक

              चतरा लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक जयसिंह अग्रवाल 17 अक्टूबर से क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे और पदाधिकारियों से मुलाकात कर बैठक भी लेंगे और सभी पांच विधानसभा सीट को जीतने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक

                              विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षास्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पेयजल...

                              KORBA : आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

                              कोरबा (BCC NEWS 24): एकीकृत बाल विकास परियोजना पाली...

                              रायपुर : न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल

                              जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लेंपरिणाम...

                              Related Articles

                              Popular Categories